Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

'बॉर्डर 2' का नया गाना 'इश्क द चेहरा' रिलीज

अब दर्शकों के लिए फिल्म का एक और नया गाना 'इश्क द चेहरा' रिलीज़ कर दिया गया है, जो कहानी के इमोशनल पक्ष को और गहराई देता है।

09 Jan 2026

'बॉर्डर 2' का नया गाना 'इश्क द चेहरा' रिलीज

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे दमदार कलाकारों से सजी वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का पहला भावुक गीत 'घर कब ओओगे' सामने आया था, जिसे 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के आइकॉनिक सॉन्ग 'संदेशे आते हैं' का रीक्रिएटेड वर्ज़न बताया जा रहा है। अब दर्शकों के लिए फिल्म का एक और नया गाना 'इश्क द चेहरा' रिलीज़ कर दिया गया है, जो कहानी के इमोशनल पक्ष को और गहराई देता है।

यह गाना दिलजीत दोसांझ की दिल छू लेने वाली आवाज़ में है, जिसमें उनके साथ सचेत-परंपरा ने भी सुर लगाए हैं। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस ट्रैक में दिलजीत और सोनम बाजवा की शादी से जुड़े खूबसूरत पल दिखाए गए हैं। वहीं, वरुण धवन के साथ अभिनेत्री मेधा राणा भी गाने में नज़र आ रही हैं, जो फिल्म की कहानी को भावनात्मक रंग देती हैं।

'बॉर्डर 2' का निर्माण भूषण कुमार और जेपी दत्ता ने मिलकर किया है, जबकि निर्देशन की ज़िम्मेदारी अनुराग सिंह ने संभाली है। फिल्म का टीज़र पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर चुका है, हालांकि इसके ट्रेलर का अभी इंतज़ार किया जा रहा है। नए गाने की रिलीज़ के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ती नजर आ रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'बॉर्डर 2' का नया गाना 'इश्क द चेहरा' रिलीज
अब दर्शकों के लिए फिल्म का एक और नया गाना 'इश्क द चेहरा' रिलीज़ कर दिया गया है, जो कहानी के इमोशनल पक्ष को और गहराई देता है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News